चंदिया हजारा में बाढ़ सुरक्षा समिति का गठन
पीलीभीत, मई 31 -- पूरनपुर। चंदिया हजारा में बाढ़ सुरक्षा समिति का गठन किया गया। इस दौरान बाढ़ से बचाव की जानकारी दी गई। बरसात में बाढ़ के दौरान भी समिति ग्रामीणें को जागरुक करेगी। शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के पंचायत घर में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की बैठक हुई। इसमें बाढ़ से बचाव और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बैठक में बाढ़ सुरक्षा समिति का गठन भी किया गया। यह समिति बाढ़ के समय ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी देगी और बचाव के संसान भी उपलब्ध कराएगी। इस दौरान इसमें बाढ़ खंड के सहायक अभियंता और समिति अध्यक्ष विपिन सिंह, ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू, प्रेम शंकर, स्वामीनाथ, तुलसीरानी, विक्की, मनोरंजन बड़ोई और इंद्रजीत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहत शिविरों में पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा की हो बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.