पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत, संवाददाता। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा और बरखेड़ा ब्लॉक के गांव पिपरिया मंडन के लिए सौगात सामने आई है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद निधि से दोनों गांवों में आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए 42 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से चंदिया हजारा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बारात घर और पिपरिया मंडन में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। धनराशि जारी होने के साथ ही संबंधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।चंदिया हजारा में बारात घर की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। यह भी पढ़ें- 32 लाख रुपये खर्च कर दिए, समस्या जस की तस गांव में किसी भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए उचित स्थान का अभाव था, जिससे लोगों को निजी व्यवस्थाओं पर अ...