पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा में बांग्ला नवबर्ष उत्सव शुरू हो गया है। इस उपलक्ष्य में गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम का अखंड नाम संकीर्तन के साथ समापन किया जाएगा। इसमें कई प्रदेशों की संकीर्तन मंडली शामिल होंगी। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में बुधवार को राधा कृष्ण संप्रदाय की ओर से बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य प्रभात निकाली गई। सुबह गांव के मंदिर परिसर से हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे के मधुर भजनों के गान के साथ गांव में भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- धूम धाम से मना राधा गोविंद मंदिर का स्थापना दिवस सह पोईला बैशाख उत्सव ...