फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लंबे समय से पानी की कमी और कम प्रेशर की समस्या झेल रहे चंदियाना वार्ड के लोगों को राहत देने के लिए नया नलकूप स्थापित कर उसे चालू कर दिया गया है। नगर पालिका द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से शहर के विभिन्न 10 स्थानों पर वाटर बूथ भी स्थापित किए गए हैं। इनमें पटेल नगर, रेलवे स्टेशन रोड, शनि मंदिर गोपाल नगर, वर्मा तिराहा, ताम्बेश्वर मंदिर के पास, अटल पार्क, ज्वालागंज, लोधीगंज, नगर पालिका परिसर और राधानगर के अंदौली रोड शामिल हैं। हाल ही में ज्वालागंज सहित तीन वाटर बूथों की मोटर खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब सभी मोटरों को ठीक कर संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। जेई जलकल विजय कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.