सहरसा, मार्च 28 -- सौरबाजार। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत वार्ड 11 स्थित मस्जिद में शुक्रवार दोपहर रमजान चंदा के हिसाब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, चंदा की सूची देख रहे लोगों के बीच एक व्यक्ति के द्वारा डायरी फाड़ देने से विवाद बढ़ा। मारपीट में कई लोग घायल हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, हालांकि अब तक किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.