बलिया, जुलाई 4 -- बलिया। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर देश की राजनीति गरमाती जा रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए अपने 1 लाख 11 हजार रुपये के चंदे की वापसी की मांग पर ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया के सामने वह अपने साथ 1 लाख 11 हजार रुपये का चेक भी लेकर पहुंचे। कहा कि यदि दिग्विजय सिंह वास्तव में अपना चंदा वापस चाहते हैं तो वे अपना बैंक खाता नंबर उपलब्ध करा दें। हम तत्काल उनके खाते में पैसे भेज देंगे। यह भी पढ़ें- हमारी आस्था के सौदागर उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस पूरे प्रकरण को आधार बनाकर राम मंदिर और करोड़ों सनातनियों की आस्था को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। ...