मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाने के सोनवर्षा चौक के पास शुक्रवार को पूजा के लिए चंदा मांग रहीं दो महिलाओं को लोगों ने बच्चा चोर समझ हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची मनियारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर दोनों महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दोनों यूपी के कुशीनगर की रहने वाली हैं। फिलहाल कांटी थाने के दामोदरपुर में रहकर पूजा के लिए घूम-घूमकर चंदा मांग रही है। इसी दौरान लोगों ने उनको बच्चा चोर बता हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के पास से एक बैग मिला है। बैग में एक पूजा का छोटा कलश और कुछ पैसे बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.