चंदा जुटाकर हमला करने वाले सांड़ को पकड़कर गोशाल भिजवाया
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- सिवारा। कस्बा की दोनों ग्राम पंचायतें सिवारा खास व मुकुट में आए दिन पशुओं पर हमला करने वाले सांड़ को लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर पकड़ने के बाद पिकअप से गोशाला में भिजवा दिया। बीते कई माह से पूरे सिवारा में एक काले रंग का सांड़ इतना हमलावर था कि लोगों को अपने पालतू पशुओं की दिन रात रखवाली करनी पड़ रही थी।इसी सांड के हमले से घायल प्रेमवीर शाक्य के पालतू पशु का कई दिनों से उपचार चल रहा है। लोगों ने इस समस्या को लेकर दोनों पंचायतों के प्रधानों से भी बात की। जब किसी ने इस ओर कोई तवज्जों नहीं दिया तो लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भिजवाना ठीक समझा। रविवार सुबह बाद चंदा इकट्ठा कर लोगों ने सांड़ को पकड़कर सिवारा हॉट बाजार में बंद कर दिया और दोपहर बाद कड़ी मशक्कत करने के बाद पिकअप पर चढ़ाकर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.