चंदा चोरी व खनन बिल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 28 -- अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम के विरोध में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ राकेश किरण महतो तथा विशिष्ट अतिथि धनबाद लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह शामिल थीं। डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि खनन बिल से झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज कानून के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.