चंदा चोरी मामले को लेकर सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन
इटावा औरैया, अगस्त 13 -- इटावा। अयोध्या राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी ने नगर पालिका चौराहे पर प्रदर्शन किया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष किशन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बयान दिया था कि अयोध्या मंदिर में हुई चंदा चोरी में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया जाएगा। लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आगे जन आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन में बृजेश यादव पप्पू, सरिता यादव, सुदीप दीक्षित, राजीव दुबे, राघवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल यशवंत सिंह अपनी पुलिस टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.