काशीपुर, जुलाई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी तथा श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम में सोना एवं चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सांकेतिक उपवास किया। बुधवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी गिरीताल मंदिर में एकत्र हुए। जहां कांग्रेसी सांकेतिक उपवास पर बैठे। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अब तो भगवान के खजाने को भी चुरा लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेसियों ने रखा उपवास प्रदेश कांग्रेस जनता की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रही है। उन्हों...