बागेश्वर, जुलाई 14 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राम मंदिर तथा केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिरों के चंदे में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा स्थित राम मंदिर में एक घंटे का मौन उपवास रखा। इस दौरान भगवान राम की पूजा-अर्चना कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार करोड़ों सनातनियों की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के चंदे में कथित गड़बड़ियों पर सरकार जवाब देने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आरोप लगाया कि सरकार कथित चंदा चोरी के मामले का खुलासा करने के बजाय आरोपियों को बचाने में लगी है। यह भी पढ़ें- चंदा चोरी के आरोप की जांच कराए सरकार: कांग्रेस उन्होंने कहा कि लोगों को...