चंदा-चढ़ावा चोरी करने वाले असली सनातनी नहीं: अजय राय
अयोध्या, अगस्त 12 -- जाना बाजार, संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को हैदरगंज बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चंदा-चढ़ावा चोरी करने वाले लोग असली सनातनी हो ही नहीं सकते। ये वही लोग हैं जिन्होंने रामनगरी को पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया।' प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चंदा चोरी मामले में बड़े चोरों को बचाकर छोटे कर्मचारियों को फंसाया गया । एसआईटी गठन के नाम पर भी देश-दुनिया से झूठ बोला गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था 15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी कर दूंगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिला अपराध सहित अन्य अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.