लातेहार, मार्च 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी रेलवे फाटक के समीप सोमवार की शाम एक वैगनआर कार गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार युवक को मामूली चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदवा के अमझरिया निवासी रूपेश गंझू अपनी वैगनआर कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान फाटक बंद रहने के कारण वहां वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। बताया जाता है कि फाटक बंद रहने पर अक्सर वाहन तीन से चार लाइन में खड़े हो जाते हैं, जिससे आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी होती है। इसी दौरान साइड लेने के क्रम में रूपेश गंझू की कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदवा रेलवे फाटक पर अक्सर फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों क...