लातेहार, मार्च 29 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रविवार को झारखंड अंजुमन की एक महत्वपूर्ण बैठक तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के कन्वीनर जुनैद अनवर ने की। बैठक में आगामी 16 अप्रैल को चंदवा में एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा किए जाने की उम्मीद है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जुनैद अनवर ने कहा कि आज के समय में अस्पतालों में खून की भारी कमी अक्सर देखने को मिलती है, जिसके कारण कई मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि हमारा एक यू...