लातेहार, जून 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के नगर ग्राम में सोमवार देर रात सर्पदंश की घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर गांव निवासी पिंटू साहू अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे अचानक एक जहरीला सांप घर में घुस आया और सो रहे उनके 9 माह के मासूम पुत्र प्रियांश कुमार को डंस लिया। सांप के डंसने के बाद बच्चा रोने लगा, जिसके बाद परिजन उठकर देखे तो वहां पर एक विषैला सांप दिखा, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए मांडर अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इ...