चंदवा में सघन वाहन जांच अभियान, 59 वाहनों का चालान, 1.21 लाख जुर्माना वसूला
लातेहार, अप्रैल 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। उपायुक्त के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा चंदवा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। जांच के क्रम में कुल 74 वाहनों की जांच की गई। जिसमें सात भारी वाहनों को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वहीं बिना हेलमेट के वाहन चला रहे 52 बाइक चालकों का भी ऑनलाइन चालान किया गया। जिससे 1,21,500 रुपये की राशि वसूल की गई। इस दौरान एक वाहन को जब्त भी किया गया। डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे अभियान च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.