लातेहार, अप्रैल 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। मानवता और सामाजिक एकजुटता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने क्षेत्र में नई मिसाल कायम की। शिविर में एक महिला जीनत प्रवीण ने रक्तदान किए जाने से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गईं। शिविर की खास बात यह रही कि पहली बार बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। समाजसेवी हाजी फिरोज अहमद ने बताया कि रक्तदान को लेकर पहले जो झिझक थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। यह भी पढ़ें- केवड़ा पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित सुबह से शुरू हुआ यह शिविर देर शाम तक चला। इसमें कुल 265 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम की ...