लातेहार, दिसम्बर 4 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोरसीदाग में बुधवार की अहले सुबह एक वृद्ध महिला गायत्री देवी (60) की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए सौतेले बेटे पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की बहू फूलो देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व बलकू लोहरा की दूसरी पत्नी के पुत्र ने अपनी सौतेली मां गायत्री देवी के साथ मारपीट की थी। जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी थी। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। बहू ने बताया कि मृतका लगातार बीमार रहती थी। इससे पहले भी आरोपी कई बार अपनी सौतेली मां के साथ मारपीट करता था। परिवार और ग्रामीणों की समझाने के बावजूद उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतका के पति और पुत्र दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं। सूचना मिलने पर परिजन गांव की ओर रवाना हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.