चंदवा में वाहन जांच अभियान में दो लाख से अधिक की वसूली
लातेहार, मार्च 15 -- चंदवा, प्रतिनिधि। उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना, सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना तथा राजस्व संग्रह को बढ़ावा देना था। जांच के दौरान बस चालकों द्वारा बस स्टैंड की बजाय मुख्य सड़क पर ही यात्रियों को उतारने और चढ़ाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। नो स्टॉपिंग जोन में सवारी उतारने-चढ़ाने के आरोप में एक बस को जब्त कर चंदवा थाना में सुरक्षित रखा गया। इसके अलावा एक जेसीबी का टैक्स अद्यतन नहीं होने के कारण उसे भी जब्त किया गया। अभियान के दौरान कुल 32 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 6 वाहनों के विरुद्ध मोटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.