लातेहार, अप्रैल 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सुभाष चौक स्थित बाबा विश्वनाथ, शनि एवं हनुमान मंदिर समिति द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रासलीला कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा उमड़ रही है। कार्यक्रम में वृंदावन धाम की प्रसिद्ध श्री नंदिनी रामेश्वरी रासलीला मंडली ने महारासलीला का मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। स्वामी हरिद्वारी स्वामी, राकेश शर्मा व्यास और कान्हा शर्मा की टीम ने अपने जीवंत अभिनय और मनमोहक प्रस्तुति से भगवान श्रीकृष्ण की महारासलीला को सजीव कर दिया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंडली के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की प्रमुख लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसमें कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की घटनाओं को आकर्षक और भावपूर्ण शैल...