लातेहार, मार्च 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को चंदवा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त महावीरी झंडा लेकर शामिल हुए और जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। जुलूस में शामिल युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पारंपरिक अखाड़ों के माध्यम से तलवारबाजी, लाठी और अन्य करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान की वेशभूषा धारण कर आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों को रंग-बिरंगे झंडों और सजावट से भव्य रूप दिया गया था। पंचमुखी हनुमान मंदिर, नगर मंदिर, श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.