लातेहार, जून 20 -- लातेहार/चंदवा प्रतिनिधि। झारखंड राज्य में 2 सीटों के लिए संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम का शुक्रवार को चंदवा आगमन हुआ। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद सांसद प्रसिद्ध मां उग्रतारा भगवती मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बैद्यनाथ राम को झामुमो ने दी बधाईभगवती के प्रति श्रद्धा उन्होंने मत्था टेककर मां भगवती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लातेहार के एक बेटे को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर देकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उ...