लातेहार, अप्रैल 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत पडुवा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संजय मुंडा (पिता रंथू मुंडा) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय मुंडा ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह तब हुई, जब उन्होंने घर के भीतर उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों ने बताया कि संजय की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह काफी तनाव में रहता था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.