लातेहार, मई 2 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लटदाग गांव में शनिवार की सुबह शंकर गंझू पिता स्व. कर्मदेव गंझू की संदेहास्पद मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई जा रही है। सूचना के बाद पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार दल बल के साथ घटना पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल की व शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल पायेगा। यह भी पढ़ें- बालूघाट में ट्रैक्टर चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या यह भी पढ़ें- घाघरा में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...