चंदवा में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत छह की दर्दनाक मौत
लातेहार, अगस्त 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित लुकुईया घाटी में स्वतंत्रता दिवस की संध्या हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन लोग तथा ऑटो पर चार लोग सवार होकर लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डेढ़ टंगवा घाटी के तीखे मोड़ और ढलान पर विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित हो गया। कंटेनर ने पहले बाइक को अपनी चपेट में लिया और इसके बाद ऑटो को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान अफसरी खातून (40) पति फारूक अंसारी, असजद हुसैन (7) पिता फारूक अंसारी, कुर्बान अंसारी (27) पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.