लातेहार, अगस्त 18 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा-लोहरदगा मार्ग के डेढ़टंगवा घाटी में 15 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर मंगलवार को झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन चंदवा की बैठक अध्यक्ष अलाउद्दीन पप्पू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। यूनियन अध्यक्ष प्रमोद साहू ने डेढ़टंगवा घाटी की सड़क को चौड़ा करने व डिवाइडर निर्माण की मांग की। बैठक में अनिल साहू, धनेश्वर तुरी, ओमप्रकाश साहू, इंदुभूषण पाठक, अंजय कुमार, गोविंद गंझू समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...