लातेहार, मार्च 14 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ पर शुक्रवार दोपहर बाद तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लोहरसी तेतरटोला के समीप यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक समेत करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में दो गर्भवती महिलाएं और कई बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चंदवा से मैक्लुस्कीगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान लोहरसी तेतर टोला के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. नील...