लातेहार, मई 2 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सिसकरिया मोड़ के समीप शुक्रवार को बस और कार की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार गढ़वा से रांची की ओर जा रही थी, जबकि सिंघवाहिनी बस रांची से चतरा की ओर आ रही थी। सिसकरिया मोड़ के पास ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गुड्डू उपाध्याय, नेहा उपाध्याय, पूर्णिमा कुमारी और पीयूषी उपाध्याय के रूप में हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर से एक ही परिवार के चार घायल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालक...