चंदवा में प्रेमी-प्रेमिका विवाद हिंसक, प्रेमिका को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
लातेहार, मई 25 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत स्थित कुसुम टोली में रविवार देर रात प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के कैरो-कुडू निवासी फिरोज मुंडा और कुसुम टोली की एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और जल्द ही शादी करने वाले थे।
घटना का विवरण घटना के संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिरोज मुंडा देर रात युवती के घर पहुंचा था। मजदूरी के पैसों के हिसाब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान फिरोज मुंडा ने गुस्से में आकर युवती को चाकू से पेट में वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.