चंदवा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोग घायल, एक रेफर
लातेहार, जून 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए । पहली घटना रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर वन शक्ति मंदिर के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे आकाश वर्मा और उनकी पत्नी पूजा वर्मा (निवासी रातू, रांची) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने पूजा वर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। दोनों के पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। वहीं दूसरी दुर्घटना चंदवा-बोदा मार्ग पर हुई। बताया जाता है कि बोदा से चंदवा आ रहा एक टेम्पो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.