चंदवा में तेज रफ्तार बाइक ने दो बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर
लातेहार, मई 23 -- चंदवा प्रतिनिधि। शुक्रवार देर शाम गैरेज लेन के समीप एक तेज रफ़्तार बाइक ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में थाना टोली निवासी युगल किशोर और देवी मंडप निवासी उदय तिवारी के नाम शामिल हैं।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रही बाइक ने सामने से दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बुजुर्ग सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया इधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने तेज रफ्तार बाइक चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.