लातेहार, अप्रैल 22 -- चंदवा, प्रतिनिधि। डीसी संदीप कुमार ने बुधवार को चंदवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। प्रखंड कार्यालय में डीसी ने कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई एवं आम जनता को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजी की जांच के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीडीओ चंदन प्रसाद को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों ...