चंदवा में झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड समिति का गठन, बबलु राही बने अध्यक्ष
लातेहार, सितम्बर 14 -- चंदवा प्रतिनिधि। झामुमो युवा मोर्चा जिला समिति की ओर से सोमवार को पथ निर्माण विश्रामागार में बैठक हुई। अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने की। बैठक में संगठन विस्तार और पंचायत स्तर तक युवाओं को जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद चंदवा प्रखंड युवा मोर्चा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष, अजय उरांव को उपाध्यक्ष, शंकर टाना भगत को सचिव तथा चंद्रदेव गंझू को संगठन सचिव मनोनित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। जिला समिति ने सभी पदाधिकारियों से संगठन के संविधान, सिद्धांत व निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रखंड में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की अपील की। रंजीत उरांव ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.