लातेहार, मार्च 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड के विभिन्न अस्पतालों में इन दिनों रक्त की कमी को देखते हुए सामाजिक संगठन झारखंड अंजुमन द्वारा लातेहार में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल की गई है। इसको लेकर रविवार को चंदवा के तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा कंपाउंड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। अंजुमन के कन्वीनर जुनैद अनवर ने बताया कि राज्य में खून की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है, ऐसे में यह शिविर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होगा। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर सुझाव देने और इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...