लातेहार, मई 18 -- चंदवा प्रतिनिधि। लातेहार विस क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विधायक प्रकाश राम द्वारा जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 20 मई को चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार आहूत है। जहां आम लोग अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना बताया गया है। जनता दरबार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। विधायक प्रकाश राम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है । जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले, राजस्व, पेंशन, राशन, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर सुनवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...