लातेहार, मई 19 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जहां आम लोग अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे। जनता दरबार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधायक प्रकाश राम ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले, राजस्व, पेंशन, राशन, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास व जनहित से जुड़े मामलों पर सुनवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- चंदवा में जनता दरबार कल, विधायक सुनेंगे लोगों की समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...