लातेहार, मार्च 6 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत अंतर्गत भंडार टोला में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भंडार टोली निवासी टीभरु गंझू, (पिता नंदा गंझू) के रूप में की गई है। घटना रात्रि 10 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि टीभरु गंझू रात्रि में शौच के लिए घर से बाहर निकला था इसी दौरान जंगल से भटककर आए जंगली हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं माल्हन पंचायत के मुखिया जतरू मुंडा भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.