लातेहार, मई 2 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरवाटोली पंचायत के जमुआरी गांव में जंगली हाथियों की झुंड ने शुक्रवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार आधी रात गांव में घुसे हाथियों ने दो घरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना में प्रिया राज लक्ष्मी देवी पति राज किशोर प्रसाद व शालो देवी पति- बिलका मुंडा के घर को हाथियों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड ने घर की दीवारों को तोड़ दिया और अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। परिवार के लोग किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों की गतिविधि बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- नवादा में झारखंड से भटके जंगली हाथियों का खूनी तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; अब तक 4 मरे जिससे लोगों में लगातार भय का माहौल बना है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.