चंदवा में जंगली हाथियों ने तीन घरों को तोड़ा, अनाज भी खाया
लातेहार, जून 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरवाटोली पंचायत के सुदूरवर्ती गांव मड़मा में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात्रि हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान मुन्ना उरांव, दीपक उरांव एवं मनोज उरांव के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने घर में रखे करीब एक क्विंटल से अधिक चावल भी चट कर गए। जबकि शेष अनाज को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं, घर में सुरक्षित रखे धान को भी बाहर निकालकर इधर-उधर बिखेर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। भुक्तभोगी मुन्ना उरांव ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी हाथी उनके घर को नुकसान पहुंचा चुके हैं और खेतों में लगी फसलों को भी भारी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.