लातेहार, फरवरी 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रमज़ान के पवित्र महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में मशगूल हैं, वहीं चंदवा के दो नन्हें बच्चों ने रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। असद खान (7 वर्ष) पिता मसरूर खान (तिलैया टांड, चंदवा) और मो. अर्श अली (6 वर्ष) पिता मो. अख्तर (शुक्रबाजार हरैया) ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ अपना रोजा रखा और नमाज अदा की। इतनी कम उम्र में रोजा रखने की उनकी लगन और हिम्मत की मोहल्ले भर में सराहना हो रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे कई दिनों से रोजा रखने की जिद कर रहे थे। परिवार के मार्गदर्शन में उन्होंने सेहरी की और पूरे दिन सब्र के साथ रोजा रखा। शाम को अजान होते ही उन्होंने खजूर और पानी से रोजा खोला। दिनभर उन्होंने पांचों वक्त की नमाज भी पढ़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों में बचपन से ही धार्मिक संस्कार और अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.