चंदवा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
लातेहार, अप्रैल 4 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोग घायल हो गए। शुक्रवार की देर शाम दोनों ही घटनाओं के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। पहली घटना रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर जोबिया गांव के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बरगी उरांव (पिता स्व. खैटा उरांव, निवासी अंबादोहर, चंदवा) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बरगी उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें चंदवा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। वहीं दूसरी घटना रांची-मेदिनीनगर मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.