लातेहार, मार्च 3 -- लातेहार संवाददाता । चंदवा प्रखंड के बोरसीदाग गांव स्थित 99 डिसमिल भूमि को लेकर चल रहे विवाद में कालीचरण सिंह के हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सांसद कालीचरण सिंह चंदवा पहुंचे थे। इसी दौरान पीड़ित पक्ष ने उनसे मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का कहना है कि संबंधित भूमि उनके नाम से विधिवत दर्ज वैध निजी संपत्ति है और एनएच किनारे स्थित होने के कारण इस जमीन का बाजार मूल्य करोड़ों रुपये में आंका जा रहा है। आरोप है कि सर्वे के दौरान हुई कथित त्रुटियों का लाभ उठाकर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा एवं निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। कार्य-रोध आदेश जारी होने के बावजूद पुनः प्रीकास्ट पिलर गाड़कर निर्माण शुरू किए जाने की भी शिकायत की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.