लातेहार, जनवरी 31 -- चंदवा, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने चंदवा में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इंदिरा चौक दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है और इस इलाके से कोयला एवं बॉक्साइट लदे भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है, जिसके कारण यह क्षेत्र पूरी तरह से दुर्घटना संभावित बन चुका है। शाहदेव ने कहा कि दु:खद पहलू यह है कि दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती, क्योंकि स्थानीय अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाओं में जीवन रक्षक उपकरणों की भारी कमी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित कर चंदवा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, वें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.