पूर्णिया, फरवरी 27 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय मैदान चंदवा में आयोजित चंदवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का पहला सेमीफाइनल रोमांचक रहा। चंदवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खेले गए मुकाबले में धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान धमदाहा ने रॉयल चंदवा को 72 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमदाहा की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चंदवा की टीम दबाव में बिखर गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ धमदाहा की टीम ने फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान धमदाहा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.