चंदवा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दी कानून की जानकारी
लातेहार, अप्रैल 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में गुरुवार को स्थानीय ख्रीस्त राजा विद्यालय सभागार में चंदवा पुलिस द्वारा कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुअनि अजीत कुमार एवं राकेश महतो ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल हिंसा, बाल शोषण, बाल मजदूरी तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही छात्राओं और बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी समझाया गया, ताकि वे किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार की पहचान कर सकें और समय पर आवाज उठा सकें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को कानून की जानकारी होना आवश्यक है, जिससे वे सही और गलत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.