लातेहार, जून 30 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सोमवार को चंदवा थाना पुलिस ने रेची गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी से बचाव, अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी की रोकथाम तथा इसकी सूचना देने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी साझा की। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...