लातेहार, फरवरी 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव के निर्देश के आलोक में चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर चंदवा थाना कांड संख्या 98/25 के दो प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके आवास पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार सिंह, पिता कलेश्वर सिंह, ग्राम चेतर, थाना चंदवा एवं अभियुक्त उमेश कुमार सिंह, पिता महरू सिंह, ग्राम कीता नवाटोली, थाना चंदवा, जिला लातेहार जिला के घर पर न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई है। बताया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...