लातेहार, मई 22 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।

विशेष छापेमारी अभियान एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता एवं पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोरी रेलवे फाटक के पास एक ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक (आरजे 30 जीबी -1311) से प्लास्टिक के 5 बड़े बोरों में छिपाकर रखा गया था। प्रत्येक बोर में 14 पैकेट गांजा तथा प्रत्येक पैकेट का वजन दो किलोग्राम था। कुल 140 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख बताई जाती हैं।

तस्करों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया और मामले में शामिल तस्करों की ग...