लातेहार, मार्च 9 -- लातेहारसंवाददाता। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंदवा पहुंचे। इस दौरान बोरसीदाग और कुसुमटोली गांव के भू-विवाद से जुड़े पीड़ित परिवारों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और संबंधित दस्तावेज भी सौंपे।पीड़ित पक्ष ने सांसद को बताया कि चंदवा प्रखंड के बोरसीदाग गांव में एनएच किनारे स्थित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि प्रशासन के संज्ञान में मामला होने के बावजूद विवादित जमीन पर प्रीकास्ट पिलर लगाकर बाउंड्री निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पीड़ितों ने कहा कि जांच प्रक्रिया लंबित रहने से दूसरे पक्ष को इसका लाभ मिल रहा है। मामले में पीड़ित रामनाथ गुप्ता उर्फ राम बाबू ने सांसद को बताया कि संबंधित जमीन उनकी निजी जमीन है, लेकिन सर्वे त्रुटि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.